राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

गुवाहाटी में विप्र फाउंडेशन ने मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी. के. सिंह का किया सम्मान

गुवाहाटी में विप्र फाउंडेशन ने मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी. के. सिंह का किया सम्मान

कल गवर्नर हाउस गुवाहाटी में भारत के 24वें सेनाध्यक्ष रह चुके व वर्तमान में मिजोरम के नवनियुक्त राज्यपाल महामहिम जनरल श्री वी के सिंह जी का विप्र फाउण्डेशन के कार्यकर्ताओं ने सम्मान कर नए कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएँ दी। विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश मिश्र जी के सौजन्य से यह भेंट हुई।

विप्र फाउण्डेशन असम की प्रदेशाध्यक्ष मंजुलता शर्मा, संगठन महामंत्री अमित पारीक, उपाध्यक्ष रमेश पारीक, कार्यकारिणी सदस्य अरविंद पारीक और गुवाहाटी शाखा से पुखराज राजपुरोहित, प्रदीप पारीक, अशोक शर्मा तथा रंजना पारीक ने महामहिम का असमीया फूलाम गमोछा तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया। जय श्री परशुराम।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…