राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

नव गति नव लय, ताल छंद नव

केंद्रीय समाचार
नव गति नव लय, ताल छंद नव

रायपुर, 1 अक्टूबर 2016 । विप्र फाउंडेशन के नव प्रतीक चिन्ह का कल रायपुर में अनावरण हुआ। शुभ लग्न में संस्था के मुख्य संरक्षक, रायपुर के विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री, समाज के दिग्गज व्यक्तित्व श्री सत्यनारायणजी शर्मा के कर-कमलों से हुए लोकार्पण में प्रात: 8 बजे बड़ी संख्या में प्रमुख जन उपस्थित रहे। अभी आठ बजकर तीन मिनट हुए थे तभी श्री महेन्द्र जालिया, भीलवाड़ा द्वारा रायपुर के समारोह के चित्र सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिये गए। तत्काल प्रभाव से व्हाट्सएप्प, वेबसाइट, फेसबुक व अन्य मीडिया और आवश्यक जगहों पर नये "प्रतीक चिन्ह" (Logo) को स्थापित कर दिया गया। आठ बजकर चार मिनट होते होते श्री विष्णु पारीक, सीकर की सशक्त लेखनी से लोकार्पण का समाचार प्रेषित होने लगा। इसी दौरान श्री सज्जन शर्मा, कोलकाता की दक्षता व तत्परता से 8.05 तक विप्र फाउंडेशन का नया लोगो एक के बाद एक विफा के सभी व्हाट्सएप्प ग्रुप्स की डी.पी. पर दिखने लगा। 8 बजे लोकार्पण और 8.15 बजे तक लगभग 70 हज़ार स्वजनों के दृष्टि पथ में यह नव सृजन आ चुका था। हर ओर से बधाइयाँ आने लगी। अकल्पनीय किन्तु हक़ीक़त। ऐसे समर्पित, सक्षम, सजग प्रहरियों से ही विप्र फाउंडेशन धन्य है। यही विफा की सबसे बड़ी ताकत भी है। माँ भगवती सभी कार्यकर्त्ताओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्रदान करे, उनकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करें, यही प्रार्थना है। समाजजनों में नये प्रतीक चिन्ह के प्रति कौतूहल एवं उत्साह देखा गया । कई दिनों से यह संशोधन अपेक्षित था। उचित निर्णय के लिए धन्यवाद स्वरूप सैकड़ों सन्देश प्राप्त हो रहे हैं। इस अवसर पर जोन-13 के प्रदेशाध्यक्ष कचरूप्रसाद शर्मा, प्रदेश महामंत्री चरण शर्मा सहित अनेक गणमान्य विप्रबन्धु उपस्थित थे।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…