राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

पारिवारिक व्यवसाय पर पैनल डिस्कशन (चर्चा) व सेमीनार्स

पारिवारिक व्यवसाय पर पैनल डिस्कशन (चर्चा) व सेमीनार्स

जयपुर, 12 फ़रवरी, 2017। दोपहर ढाई से साढ़े चार बजे के सत्र में जयगढ़ हॉल में स्मार्ट स्टार्ट अप एवं पारिवारिक व्यवसाय एवं आने वाली पीढ़ी विषयक फाईनल में विप्र समाज की स्थितियों पर पैनल डिस्कशन (चर्चा) व सेमीनार्स में अनेक वक्ताओं ने विचार रखे। इनमें मुख्य रुप से बेंगलूरू से तुषार वशिष्ठ, नासिक से उमेश शर्मा, मुम्बई से अनिल जोशी, लंदन के अजय शर्मा, कोलकाता के देवेन्द्र कुमार व्यास राजेंद्र खण्डेलवाल, रायपुर के डॉ. श्याम शर्मा, बेल्लारी के डा. विनोद नुवाल ने विस्तार से अपनी-अपनी बात कही। यूनिकॉन इण्डिया के श्री अनिल जोशी ने कहा कि पुराने समय में स्टार्ट अप क्षेत्र में अवसर नहीं होते थे या यों कहें कि कम होते थे। समय बदल रहा है, बदल गया है। हमने 100 करोड़ का फंड निवेश के लिए रखा है। अनेक कंपनियों में निवेश किया। हैल्थी एप्प के निर्माता तुषार वशिष्ठ ने बताया कि हैल्थी एप्प के अभी 15 लाख फॉलोवर्स है। अपनी कहानी संक्षेप में बताने के बाद वशिष्ठ ने कहा कि कुछ भी ग्रेट करना है तो धन के पीछे न भागें। आपको कुछ नया करना है, चेंज लाना है तो कमिटमेंट के साथ आगे बढिए पैसा अपने आप आपके पैसा आ जाएगा। सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ही मत भागिए। पैनल डिसकसन के सहभागी वक़्ता बजाज स्टील इंडस्ट्रीज के सीइओ डॉ.महेन्द्रकुमार शर्मा, नागपुर, शिवाकृति के डायरेक्टर युवा उद्योगपति श्री आदित्य अवस्थी, जयपुर, और धनवंतरी रिसर्च एण्ड मेडीकेयर के संस्थापक एवं जाने माने व्यक्तित्व श्री राजेन्द्र खण्डेलवाल ने फ़ैमिली ओन्ड बिजनेसेस पर शानदार वक्तव्य रखा।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…