राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

प्रतिभाओं को मिला सम्मान

प्रतिभाओं को मिला सम्मान

जयपुर, 12 फ़रवरी, 2017। विप्र बिज़नेस समिट के मुख्य मंच पर हज़ारों स्वजनों की उपस्थिति में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया । प्रख्यात ज्योतिषी डॉ. केदार शर्मा द्वारा सूरत के श्री घनश्याम शर्मा , शिवशक्ति स्विट्स को Unsung Hero Award से विभूषित किया गया, विप्र फाउण्डेशन के परामर्शदाता और जयपुर के माननीय सांसद श्री रामचरण बोहरा ने बंगलुरु के युवा उद्यमी श्री तुषार वशिष्ट, हेल्दीफ़ाईमी को Rising Star Award से सम्मानित किया, उत्तरप्रदेश और मेघालय के पूर्व राज्यपाल माननीय श्री बी. एल. जोशी द्वारा श्रेई ग्रुप के सीईओ श्री डी.के.व्यास, कोलकाता को Most Promising CEO अवार्ड से नवाज़ा गया, विप्र फाउण्डेशन के मुख्य संरक्षक और छत्तीसगढ़ विधायक और पूर्व मंत्री श्री सत्यनारायण शर्मा द्वारा वक्रांगी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री दिनेश नंदवाना जी को Excellence in Business Award से सम्मानित किया गया, विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय सदस्य और गो संवर्धन प्रभारी श्री कुलदीप राजपुरोहित द्वारा बैद्यनाथ आयुर्वेद के सी.एम.डी.श्री सुरेश जी शर्मा, नागपुर को The outstanding Family Business Award प्रदान किया गया। राजस्थान सहित देश विदेश से आये दो हज़ार से ज़्यादा स्वजन सर्व-उत्कर्ष के गौरवशाली क्षणों का गवाह बने ।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…