राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

राज्यपाल श्री हरि भाऊ वागड़े से ViCCI प्रतिनिधिमंडल की भेंट, औद्योगिक विकास पर सार्थक चर्चा

राज्यपाल श्री हरि भाऊ वागड़े से ViCCI प्रतिनिधिमंडल की भेंट, औद्योगिक विकास पर सार्थक चर्चा

राजस्थान के महामहिम राज्यपाल श्री हरि भाऊ वागड़े जी से ViCCI (विप्र चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं प्रगति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की।

ViCCI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय बासोतिया की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल में श्री महेश शर्मा, श्री नवीन शर्मा, डॉ. गौरव लाटा एवं श्री बी.के. शर्मा शामिल रहे। डॉ. बासोतिया ने राज्यपाल जी को ViCCI की विकासोन्मुख प्रगति एवं विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

राज्यपाल महोदय ने विप्र फाउंडेशन द्वारा उनके गृह जिले छत्रपति संभाजी नगर में आयोजित विराट सम्मेलन को भी स्मरण किया और संस्था की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।

इस महत्वपूर्ण मुलाकात एवं संवाद को प्रमुख समाचार पत्रों ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…