राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में किया गया बदलाव।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में किया गया बदलाव।

गुड़गांव, 24 फ़रवरी 2019। गुड़गांव में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मनारायण जोशी, जिन्होंने गत विधानसभा चुनावों में स्वतः त्यागपत्र देकर एक मिशाल कायम की थी, को सरंक्षक मंडल में स्थान दिया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर रह कर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे श्री महावीर प्रसाद शर्मा (सोती) को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार दिया गया है। चूँकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद शर्मा (सोती) को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण जोन-1B के प्रदेश अध्यक्ष श्री ताराचंद सारस्वत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्री विजय कौशिक को झारखण्ड का प्रदेश संयोजक का पदभार सौंपा गया है। जोन-१६ तेलंगाना के अध्यक्ष श्री भगवान व्यास को राष्ट्रीय सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी तरह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री पंकज जोशी को मध्य प्रदेश की कमान सौंपते हुए मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी जगह जोन-७ के महामंत्री का पद संभाल रहे श्री दिलीप सिखवाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…