राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व संभालेंगे श्री टी.आर.शर्मा

राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व संभालेंगे श्री टी.आर.शर्मा

हैदराबाद, ३ जुलाई २०१६। हर दिल अजीज, विराट हृदयी, विप्रकुलभूषण श्री टी.आर.शर्मा जी मूलतः नारनौल, हरियाणा के है। आप वर्तमान में भूटान में प्रतिष्ठित ताशी ग्रुप आफ कंपनीज के उप-निदेशक है। १९५९ में स्थापित भूटान की रॉयल फेमिली का यह ग्रुप बैंकिंग, एयर लाइन्स, फूड प्रोडक्ट्स, ऑयल, सहित १०० से ज्यादा क्षेत्रों में विश्व प्रसिद्ध है। एक स्टोर इंचार्ज के रूप में आपने इस कंपनी को ज्वाइन किया था। अपनी मेहनत, ईमानदारी, समर्पण, कार्यकुशलता, दूरदर्शीपन से आज विप्र गौरव श्री टी.आर.शर्मा इस कंपनी में उप-निदेशक के अति महत्वपूर्ण ओहदे तक पहुँच गए है। श्री शर्मा जी का मातृभूमि और विप्र समाज से खूब लगाव है। हरियाणा के भोजवास गोशाला में १५ साल से आप सक्रियता से जुड़े है। आप अपने मूलगांव में भव्य मंदिर का निर्माण भी करवा रहे है। कुचामन के भारतीय संगीत सदन के आप आजीवन सदस्य है। जयगांव ब्राह्मण समाज की स्थापना से लेकर आज तक सक्रिय है। किशनगंज बिहार के सप्तऋषि भवन में आप ट्रस्टी है। अनेक सामाजिक संस्थाओ में आप द्वारा आर्थिक सहयोग भी समय समय पर दिया जाता है। विप्र फाउंडेशन में तो आप स्थापना से सक्रिय हैं। विगत कार्यकारिणी में श्री शर्मा ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रह कर अपनी कार्यशैली का परिचय दिया। अब कर्मठ, कुशल प्रबन्धक, दृढ निश्चयी और मिलनसार व्यतित्व के धनी हम सब के आदरणीय श्री टी.आर.शर्मा जी का राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में अभिनन्दन है। आपके नेतृत्व में संगठन का व्यापक विस्तार होगा ऐसी आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…