राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र गौरव श्री दिनेश शर्मा ने फहराई विप्र पताका

विप्र गौरव श्री दिनेश शर्मा ने फहराई विप्र पताका

विप्र गौरव श्री दिनेश शर्मा जी के उत्तर प्रदेश की सरकार मे उप-मुख्यमंत्री बनाये जाने पर एक अभूतपूर्व सुखद अनुभूति प्रदान करता है। लखनऊ के मेयर श्री दिनेश शर्मा जी लखनऊ विश्वविद्यालय मे प्रोफ़ेसर के पद पर होने के साथ साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद को भी सुशोभित कर रहे है, तथा साथ ही श्री दिनेश शर्मा जी का विप्र फाउंडेशन मे भी अभूतपूर्व योगदान रहा है। वे सदैव विप्र फाउंडेशन के समर्थन मे खड़े रहे हैं तथा जो भी जिम्मेदारी विप्र फाउंडेशन ने उन्हें सौपी है उन्होंने उसे समर्पणभाव और निष्ठापूर्वक निभाया है, यह विप्र फाउण्डेशन के लिए गर्व और सम्मान की बात है । श्री दिनेश जी शर्मा ने दिसम्बर 2015 में विप्र फाउण्डेशन द्वारा सूरत में आयोजित "विप्र महाकुम्भ 2015" में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और 25 जून 2016 अक्षय तृत्तीया, श्री परशुराम जयंती के दिन विप्र फाउंडेशन मुख्यालय की नींव रखने के लिए आप कोलकाता पधारे। उतरप्रदेश में योगी की सरकार मे उप-मुख्यमंत्री बनाये जाने पर पूरा विप्र समाज उत्साहित आस्वस्त है।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…