जय श्री परशुराम जी
विप्र फाउंडेशन ओडिशा द्वारा इस वर्ष भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव परंपरागत एवं भक्तिभाव से गजपती जिला स्थित महेंद्र गिरी पर्वत पर मनाया।
लक्ष्मी बाबा के आश्रम के निकट बसे खुमारी गांव के निवासियों ने विप्र फाउंडेशन प्रांतिय अध्यक्ष श्री महेश जी शर्मा, भुवनेश्वर शाखा अध्यक्ष श्री राधेश्याम जी शर्मा एवं श्री काशीनाथ जी शर्मा भुवनेश्वर का पारंपरिक तरीके से स्वागत कर “अतिथि देवो भव:” को चरितार्थ कर दिया।
शुभ मुहूर्त पर भगवान परशुराम जी की पूजा आरंभ किया। अध्यक्ष महेश जी ने पर्वत पर स्थित भगवान परशुराम जी की पूजा करी एवं काशीनाथ जी ने बड़ वृक्ष के नीचे विराजमान परशुराम जी की पूजा करी। पूजा समाप्ती के पश्चात उपस्थित सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
लक्ष्मी बाबा ने विप्र फाउंडेशन का आभार जताया और सभी के कुशलता की कामना करी।
धन्यवाद
टिंकु चौमाल
अशोक चौबे
मनोज शर्मा
प्रांतीय महासचिव
विप्र फाउंडेशन ओडिशा जोन 10