राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित आरोग्य सिद्धि अनुष्ठान को मिला अभूतपूर्व समर्थन।

विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित आरोग्य सिद्धि अनुष्ठान को मिला अभूतपूर्व समर्थन।

कोलकाता, 27 अप्रैल 2020 । विप्र फ़ाउंडेशन के संस्थापक संयोजक श्री सुशील ओझा ने बताया की भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम “आरोग्य सिद्धि अनुष्ठान” के अंतर्गत 1 करोड़ मंत्र जाप और 1 लाख थाली प्रसाद के आह्वान को पुरे देश भर में अभूतपूर्व समर्थन मिला है। रायपुर, कोलकाता, राँची, नागपुर , गुरुग्राम,जयपुर, बीकानेर, उदयपुर, बैंगलोर, राँची, मद्रास, बैंगलोर, हैदराबाद, जमशेदपुर, फ़रीदाबाद, नारनौल, पलवल, हिसार, हरिद्वार, लखनऊ, जोधपुर, औरंगाबाद, सूरत, वापी, अहमदाबाद, नासिक, ऋषिकेश, बाँसवाड़ा, पाली, सीकर, जमशेदपुर, पुणे और मुंबई जैसे अनगिनत शहरों और गाँवों, तहसीलो, ढाणियों से हुए 10 लाख से ज़्यादा थाली प्रसाद के संकल्प व 2.5 करोड़ मन्त्रों के पाठ भी इन चार दिनो में सम्पन्न हुए। राष्ट्रीय महामंत्री श्री भरतराम तिवाड़ी ने कहा की माँ भगवती की कृपा से विप्र फाउंडेशन का समाज कल्याणार्थ 1 करोड़ 1 लाख का संकल्प पूर्ण होकर लक्ष्य से कई गुणा आगे चला गया है। विप्र फाउंडेशन की दस बरसों की पवित्र व कठोर साधना का ही प्रतिफल है कि आज देश के कोने कोने में संस्था के समर्पित कार्यकर्ताओं ने मेहनत की व समाजजनों का भी व्यापक समर्थन मिला। संयोजक श्री श्रीकिशन जोशी ने कहा की विफ़ा के कार्यकर्ताओं की मेहनत से जनहित के कार्यों का हिमालय खड़ा हो रहा है।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…