राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन द्वारा विप्र शिक्षा निधि कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन के ५० दिन पूर्ण

विप्र फाउंडेशन द्वारा विप्र शिक्षा निधि कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन के ५० दिन पूर्ण

कोलकाता, 9 मार्च २०१६,

विप्र फाउंडेशन द्वारा विप्र शिक्षा निधि कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन के ५० दिन पूर्ण होने पर इस कार्यक्रम के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक विफा के सचिव श्री पवन पारीक का अभिनंदन किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बनवारीलालजी सोती ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा की इस कार्यक्रम में जोन स्तर तक के प्रत्येक पदाधिकारी को भी इस कार्यक्रम के संचालन में सहयोग करना चाहिए। श्री पवन पारीक ने बताया की विगत 50 दिनों से हमनें प्रत्येक दिन कम से कम एक परिवार को इस कार्यक्रम से जोड़ा है। राष्ट्रीय सचिव श्री भरतराम तिवारी कार्यक्रम का सञ्चालन करते हुए  श्री पवन पारीक,श्री सुनील शर्मा सहित पूरी टीम को बधाई दी। विप्र फाउंडेशन जोन 7 के महामंत्री श्री सज्जन शर्मा ने यहाँ के युथ को जोड़ने के लिए किये विप्र चैंपियन लीग के आयोजन सहित,योग शिविर के आयोजन,श्रीमद् भागवत के आयोजन सहित भिन्न भिन्न कार्यकर्मो के आयोजन की जानकारी देते हुए कहा की ज़ोन 7 विप्र शिक्षा निधि कार्यक्रम में भी अपनी पूरी ताकत से लगा रहेगा। श्री गंगाप्रशाद व्यास  एवं श्री सुरेश कौशिक ने  फण्ड कलेक्शन पर जोर देने के लिए कहा। श्री मदनलाल जोशी, श्री महेंद्र सुबकेवाल, श्री अमित शर्मा, श्री गोपालराम सुरावत, श्रीमती रीना जोपट , श्रीमति सुलेखा शर्मा, श्री प्रदीप अशोपा सहित अनेक पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुवे। इस मौके पर दक्षिण हावड़ा चेप्टर द्वारा प्रकाशित सदस्य तालिका का लोकार्पण भी हुआ।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…