राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन द्वारा संचालित वैद्य पण्डित रामनारायण शर्मा विप्र उच्च शिक्षा सहयोग योजना - एक रिपोर्ट

केंद्रीय समाचार
विप्र फाउंडेशन द्वारा संचालित वैद्य पण्डित रामनारायण शर्मा विप्र उच्च शिक्षा सहयोग योजना - एक रिपोर्ट

कोलकाता, 1 अक्टूबर 2018 । जयपुर के विद्याधर नगर के हॉल "उत्सव" में १० अक्टूबर २०१० को एक विशाल और भव्य समारोह में विप्र फाउंडेशन द्वारा संचालित वैद्य पण्डित रामनारायण शर्मा विप्र उच्च शिक्षा सहयोग योजना का ४ होनहार बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए सहयोग दे कर इस योजना का श्रीगणेश किया गया था। आज ८ साल हो गये और आज तक यह योजना अविरल एवं निरंतर रूप से बच्चों का भविष्य सुधारने में लगी हुई है। अब तक लाभान्वित छात्रों की संख्या १८९ हो चुकी है और १,१३,८९,८२५ /- रुपये अब तक दिये जा चुके है। विप्र फाउंडेशन के लिए यह गर्व की बात है कि वैद्य पण्डित रामनारायण शर्मा विप्र उच्च शिक्षा सहयोग योजना के सहयोग से विद्दा उपार्जन कर ६५ युवा रोजगार प्राप्त कर चुके है। इसके साथ ही ख़ुशी की बात है कि अपनी शिक्षा पूर्ण करने के बाद लाभान्वित युवा योजना से प्राप्त राशि वापिस भी कर रहे है जिसके अंतर्गत २०,६८,८५०/- रुपये विप्र फाउंडेशन को रिफंड मिल चुके है एवं २५ छात्रों ने तो अपनी संपूर्ण राशि रिफंड कर दी है। ३० सितम्बर २०१८ तक मिले आवेदन पत्रों में से केवल ६ आवेदन पत्र ही पेंडिंग है जिन पर कार्यवाही की जा रही है।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…