राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन द्वारा 2 जुलाई 2024 को नई दिल्ली में आयोजित स्वस्ति कामना समारोह

विप्र फाउंडेशन द्वारा 2 जुलाई 2024 को नई दिल्ली में आयोजित स्वस्ति कामना समारोह

विप्र फाउंडेशन द्वारा 2 जुलाई 2024 को नई दिल्ली में आयोजित स्वस्ति कामना समारोह कई मायनों में अभुतपूर्व रहा। मात्र चार दिनों की तैयारी, कार्यदिवस होने के बावजूद लगभग 1300 लोगों की भारी उपस्थिति में यह एक ऐतिहासिक और सफलतम आयोजन रहा। विप्र फाउंडेशन का मंच केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री श्री भागीरथ चौधरी, नौ सांसद एवं अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री चाउना मीन की उपस्थिति से सुशोभित था। संत, न्यायाधीश, IAS, IPS, RAS, CBI अधिकारी, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल जैसे वरिष्ठ सेवारत अधिकारी पधारे। सबसे महत्वपूर्ण बात जो देखने मिली वह वहाँ उपस्थित लोगों का उत्साह व आपसी तालमेल था। एक परिवार की तरह विप्र फाउंडेशन के सदस्यों की आत्मीयता व अनुशासित उपस्थिति अतुलनीय थी। देव दुर्लभ आयोजन के सभी सहयोगियों का आभार।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…