राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन रायपुर द्वारा सेना की सलामती और राष्ट्र विजय हेतु 11 करोड़ मंत्र जाप संकल्प का शुभारंभ

विप्र फाउंडेशन रायपुर द्वारा सेना की सलामती और राष्ट्र विजय हेतु 11 करोड़ मंत्र जाप संकल्प का शुभारंभ

देश का वैश्विक विप्र समाज संगठन विप्र फाउंडेशन के देशव्यापी आवाह्न पर सेना की सलामती व देश को विजय प्राप्ति के लिए शनिवार को शुभ मुहूर्त में संध्या 7 बजे से शिव मंदिर, रामसागरपारा, रायपुर में विप्र फाउंडेशन के सिंदुरी संकल्प अभियान के तहत साधकों द्वारा 11 करोड़ साधना मंत्र ।।  ॐ रां रां  ॐ रां रां परशुहस्ताय नमः ।। का जाप करने के संकल्प की शुरुआत की । इस अभियान के तहत विप्र फाउंडेशन द्वारा देशभर में 11 करोड़ मंत्र जाप किए जाएँगे। विप्र फाउंडेशन रायपुर द्वारा भगवान परशुराम के माला जाप व सामूहिक पाठ कर राष्ट्रीय जय यज्ञ में आहुति देने का आयोजन किया गया । इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री राजाबाबू सारस्वत जी ने बताया कि सनातन धर्म में जप व तप का विशेष महत्व रहा है । जप व तब के बल पर ही भगवान परशुराम ने आततायियों को मौत के घाट उतारने का काम किया था । सनातन धर्म से ओतप्रोत इस धार्मिक आयोजन से हमारे वीर जांबाजों का हौसला अफजाई व विजय श्री सुनिश्चित करने को लेकर जाप व पाठ किया गया । इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के श्री प्रहलाद मिश्राजी,राजा बाबू सारस्वत,अभिषेक शर्मा  एवं समाज के गणमान्य बंधु उपस्थित हुए।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…