राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउण्डेशन के नाम एक और स्वर्णिम उपलब्धी

विप्र फाउण्डेशन के नाम एक और स्वर्णिम उपलब्धी

कोलकाता, 30 जून 2019। ब्राह्मण समाज की अग्रणी संस्था विप्र फाउण्डेशन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर है। अपनी बहुआयामी गतिविधियों के कुशल संचालन के साथ इन्हें स्थायित्व प्रदान करने के उद्देश्य से संस्था का कोलकाता में तीन मंजिला मुख्यालय भवन "केशर कुँज" एवं सूरत में "विप्र गौरव" नामक बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण व लोकार्पण का अभिनन्दनीय कार्य संपन्न हो गया है। नवसृजन का अगले पड़ाव जयपुर में लगभग 50 हजार वर्गफुट के सेण्टर फॉर एक्सीलेंस के निर्माण हेतु कार्य प्रगति पर है। कहते है कि साफ नियत व नेक इरादों से किये गये प्रयासों को सफल बनाने हेतु ठाकुरजी स्वयं हाथ बढ़ा देते हैं, विप्र फाउण्डेशन इसका जीवन्त उदाहरण है। विगत दिनों पुणे में श्रीमंत दगड़ू सेठ श्रीगणेशजी महाराज को धोक लगाकर दशाब्दी वर्ष में प्रवेश करते ही संस्था के नाम एक और अप्रत्याशित उपलब्धी जुड़ गयी है। श्रीनाथजी महाराज की अनुकम्पा से विप्र फाउण्डेशन को अत्यन्त उचित मूल्य पर झीलों की नगरी उदयपुर के सोभागपुरा में सेलिब्रेशन मॉल के पीछे 40000 स्क्वायर फिट का एक परिसर, जिसमें 7000 स्क्वायर फिट का भवन निर्मित है, क्रय किया गया है। यहां राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक व रोजगार केन्द्र का निर्माण किया जायेगा। इस ऐतिहासिक उपलब्धी के लिये विप्र फाउण्डेशन जोन-1ए की सम्पूर्ण टीम को हार्दिक बधाई।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…