राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र शिक्षा निधि - राष्ट्रीय महामंत्री की कलम से ।

विप्र शिक्षा निधि - राष्ट्रीय महामंत्री की कलम से ।

जीत और हार, आपके भविष्य का गीत होगी ।
मान लो तो हार होगी, ठान लो तो जीत होगी……।

मुंबई, २० जून २०१६ । वाकई विफा के कार्यकर्ताओं ने ठान रखा है, प्रण कर रखा है कि भगवान श्री जगन्नाथ के दरबार में ली गयी शपथ को साकार करेंगे । यही वजह है कि आज हम अपने स्वपन को साकार होते देख रहें है । विप्र फाउंडेशन द्वारा संचालित विप्र शिक्षा निधि योजना के ५ महिने पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई। असंभव सा लगने वाला यह अभियान *विफा* के कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ सफलता से आगे बढ़ाया है बल्कि इसे एक "आन्दोलन" सा रूप दे दिया है। देखते ही देखते रोज लोग जुड़ते जा रहे हैं, कारवां बनता चला जा रहा है। इन *१५० दिनों में १६८ व्यक्तियों से सिंचन प्राप्त हुआ है। यही संगठन की सबसे बड़ी ताकत सिद्ध होगी। प्रतिदिन एवरेज ३३३४१ रूपयों का संग्रह एक अकल्पनीय सी बात लगती है। सचमुच इस अभियान के संचालक विप्र फाउंडेशन के सभी कार्यकर्ता, प्रयत्नकर्ता, समस्त संकल्पकर्त्ता वन्दनीय है, अभिनन्दनीय है। कल कोलकाता में स्कॉलर्स प्रोग्राम में आये गुवाहाटी के स्वनामधन्य उद्योगपति श्री रामस्वरूप जोशी ने कहा कि विप्र फाउंडेशन में सिर्फ कार्य हो ही नहीं रहा बल्कि वैज्ञानिक तरीके से हो रहा है। यह संगठन देश के ब्राह्मणों की बहुत बड़ी ताकत बनने जा रहा है।  ईश्वर कृपा से ऐसा ही होगा। नमस्कार।

श्रीकिशन जोशी, मुंबई
राष्ट्रीय महासचिव

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…