राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

वीसीसीआई के पदाधिकारियों की घोषणा

वीसीसीआई के पदाधिकारियों की घोषणा

जयपुर, 12 फ़रवरी, 2017। विफा के अन्तर्राष्ट्रीय समन्वयक सुशील ओझा ने बताया कि सुनील तिवाड़ी को वीसीसीआई का अध्यक्ष, सुनील शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष एवं सुधीर व्यास को महामंत्री बनाया गया है श्री ओझा ने बताया कि इसकी पूर्ण कार्यकारिणी बनाने का दायित्व इन तीनों पदाधिकारियों को दिया जाता है और आशा की जाती है कि आगामी मार्च तक पूर्ण कार्यकारिणी का गठन हो जायेगा। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि इनके नेतृत्व में वीसीसीआई अपने उद्देश्यों में अग्रसर होगी और समाज को एक नयी दिशा मिलेगी।। इस आयोजन ने संपूर्ण समाज में एक नई आशा की किरण जगा दी है। फाउंडेशन के संरक्षकों से लेकर सभी अति वरिष्ठ पदाधिकारियों के आशीर्वचनों से आभास हो रहा है कि उनका भी भरोसा फाउ़डेशन के सभी अग्रणी कार्यकर्ताओं की टीम पर पहले से ज्यादा सुदृढ हुआ है।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…