राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

वैद्य पं. रामनारायण शर्मा विप्र उच्च शिक्षा सहायता योजना - एक रिपोर्ट।

वैद्य पं. रामनारायण शर्मा विप्र उच्च शिक्षा सहायता योजना - एक रिपोर्ट।

कोलकाता, 1 नवम्बर 2019। वैद्य पं. रामनारायण शर्मा विप्र उच्च शिक्षा सहायता योजना विप्र फाउंडेशन की एक महती योजना है जिसके द्वारा शिक्षार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए हर संभव सहायता करके उनके उज्जवल भविष्य को संवारा जाता है। शुरू से लेकर ३१ अक्टूबर २०१९ तक कुल २२५ युवाओं को इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता की जा चुकी है और इस बाबत १,३०,४४,८२५. ०० रुपये वितरित किये जा चुके है। जिन विद्दार्थियों की शिक्षा पूर्ण हो चुकी है उनमे से ३१ युवाओं ने अपनी सम्पूर्ण सहायता राशि विप्र फाउंडेशन को लौटा दी है तथा ३० शिक्षार्थियों ने किश्तों में वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सबसे बड़े हर्ष का विषय है कि वैद्य पं. रामनारायण शर्मा विप्र उच्च शिक्षा सहायता योजना से सहायता प्राप्त ९५ युवाओं ने अपनी शिक्षा पूर्ण कर भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में अर्थोपार्जन करने लगे है। विप्र फाउंडेशन सभी शिक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…