राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

श्रद्धेय श्री सत्यनारायण जी शर्मा बने विप्र फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक - प्रणति निवेदन

श्रद्धेय श्री सत्यनारायण जी शर्मा बने विप्र फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक - प्रणति निवेदन

हैदराबाद, ३ जुलाई २०१६। स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्र गौरव, पदमभूषण पं. झाबरमल्ल शर्मा के पौत्र, राजस्थान में शेखावाटी के झुंझुनू जिले के जसरापुर में स्मृतिशेष जगदीश प्रसाद शर्मा जी के घर जन्मे श्री सत्यनारायण शर्मा ब्राह्मण समाज की एक विभूति हैं। श्याम बाबा के अनन्य भक्त श्री शर्मा रायपुर, छत्तीसगढ़ से छठवीं बार के निर्वाचित विधायक हैं। आप अविभाजित मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री फिर छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम शिक्षा मंत्री रहे हैं। वर्तमान में आप नेशनल को-ऑपरेटिव हाऊसिंग फेडरेशन,दिल्ली के चेयरमेन भी हैं। सामाजिक समरसता के प्रबल पक्षधर श्री सत्यनारायणजी समाज की धरोहर स्वरुप है। आपका वृहद् परिवार रायपुर, मुम्बई, जयपुर, कोलकाता, भोपाल, दिल्ली, श्री गंगानगर में निवासरत है। विप्र फाउंडेशन की स्थापना के समय से आप सक्रिय भागीदारी निभाते आये हैं। विगत वर्षों से आप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। ७४ वर्षीय सेवा निष्ठ, दीर्घ अनुभवी श्रद्धेय श्री सत्यनारायण जी शर्मा को मुख्य संरक्षक बनाये जाने पर उनका हार्दिक वन्दन, अभिनन्दन। आप जैसे उज्ज्वल व्यक्तित्व के संरक्षण, मार्गदर्शन में संस्था उत्तरोत्तर प्रगति करेगी, इसमें कोई सन्देह नहीं।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…