राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

सेवानिवृत्त IPS डॉ. राजेश कुमार ने किया श्री परशुराम ज्ञानपीठ का अवलोकन

सेवानिवृत्त IPS डॉ. राजेश कुमार ने किया श्री परशुराम ज्ञानपीठ का अवलोकन

राजस्थान मूल के बंगाल निवासी, सेवानिवृत्त IPS एवं पश्चिम बंगाल के विधायक डॉ. राजेश कुमार जी ने आज विप्र फाउंडेशन के जयपुर स्थित श्री परशुराम ज्ञानपीठ का अवलोकन किया।

उन्होंने ज्ञानपीठ की कार्यप्रणाली तथा अध्ययनरत बालिकाओं के लिए किए जा रहे शैक्षणिक, संस्कारमय एवं सशक्तिकरण के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार जी ने कहा कि “विप्र फाउंडेशन के बीजारोपण में मैं भी सहभागी रहा हूँ और आज अपने सामने उस सपने को साकार होते देखना मेरे लिए अत्यंत सुखद और गौरव का विषय है।”

उन्होंने ज्ञानपीठ में अध्ययनरत बालिकाओं से संवाद कर उन्हें प्रेरित किया।

शिक्षा से सामर्थ्य, सामर्थ्य से राष्ट्र निर्माण।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…