राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

7 दिन 7 लाख मास्क मुहिम में जोन-7 की सहभागिता।

7 दिन 7 लाख मास्क मुहिम में जोन-7 की सहभागिता।

कोलकाता,30 मार्च 2020। विप्र फाउंडेशन जोन-७ तत्वावधान में विप्र फाउंडेशन की सात दिन में सात लाख मास्क वितरण करने की महती मुहीम में भागीदारी निभाने का निर्णय लिया गया। जोन-७ के प्रदेशाध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा ने बताया कि पश्चिम बंगाल की इस मुहीम में कोलकाता महानगर की यशस्वी उद्यमी श्रीमती रेखा शर्मा ने विप्र फाउंडेशन की 7दिन7लाख मास्क मुहिम से प्रभावित होकर इस अभियान में अपने योगदान स्वरूप 1100 मास्क प्रदान किये हैं। आपने यह सेवा कोलकाता ईकाई के माध्यम से प्रदान की है। श्रीमती शर्मा अपनी ख्यातिनाम ट्रांसपोर्ट कम्पनी CCI लॉजिस्टिक्स की CSR गतिविधियों के अंतर्गत नारी शिक्षा, स्वास्थ्य आदि अनेक जनसेवा के उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। श्रीमती रेखा शर्मा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन ने मुझे जो कार्य सौंपा है उसे समर्पण भाव से निभाऊंगी और इसके लिए मैं विप्र फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…