राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन का विप्रोचित और मित्रवत कार्य।

हैदराबाद, 25 मार्च 2020। विप्र फाउंडेशन के साथ जुड़ने का यह सहयोग मिला कि जमशेदपुर के एक दम्पत्ति जो हैदराबाद इलाज हेतु गये थे, वह हैदराबाद में फंस गये। इस करोना संकट की घड़ी में मुझे कल झारखंड से विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी श्री गणेश दायमा का जमशेदपुर से फोन आया कि एक दंपति वहां से इलाज हेतु हैदराबाद निम्स हॉस्पिटल आया हुआ है और उन्हें भोजन आदि की दिक्कत हो रही है। श्री दायमा ने मोबाइल पर बताया कि केंद्रीय कार्यालय के श्री शंकरलाल जी से सम्पर्क कर मदद करने की प्रार्थना की गईं थी और श्री शर्मा ने श्री हरिनारायण जी व्यास, श्री भगवान जी व्यास से सम्पर्क करने का सुझाव मिला। आज इस विषम परिस्थितियों में विप्र फाउंडेशन, हैदराबाद के श्री हरिनारायण व्यास जी से एक अतुलनीय सहयोग प्राप्त हुआ। विप्र भाई श्री उत्तम राजपुरोहित ने पूरी जानकारी ली और उस दंपति को भोजन भी पहुंचाया और आज सुबह उनके निवेदन पर उन्हें सिकंदराबाद स्वयं पहुंचाकर आए। उन्होंने सहयोग का आश्वासन देकर अपनी टीम को उपरोक्त दम्पत्ति को प्रशासन के सहयोग से उनको उनके संबंधियों तक पहुंचाने में मदद की। हैदराबाद की टीम को आभार। विप्र फाउंडेशन को आभार।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…