ऋषि पंचमी उद्यापन की तैयारियों पर विशेष बैठक
विप्र फाउंडेशन की नगर स्तरीय बैठक में ऋषि पंचमी उद्यापन कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में आगमन, यज्ञ-पूजन, हवन, अल्पाहार, भोजन प्रसादी एवं दक्षिणा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक जिम्मेदारियाँ तय की गईं।
बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
