राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन की भयंदर कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।

भयंदर 5 मई 2019। विप्र फाउंडेशन भयन्दर इकाई ने भयंदर के मीरा रोड स्थित ब्लू मून क्लब में विप्र फाउंडेशन मीरा भयन्दर के कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती देवकृष्ण गौड़ आमंत्रित थी। विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे राष्ट्रीय संयोजक श्री श्रीकिशन जोशी और राष्ट्रीय महामंत्री सीए श्री सुनील शर्मा। महाराष्ट्र की प्रदेशाध्यक्ष श्री राजेंद्र झिरमिरिया के सानिंध्य में और अनुशंषा से गठित इस शपथ ग्रहण समारोह में श्री दयाराम पालीवाल, पूर्व अध्यक्ष श्री विजय बसवतिया, मीरा भयंदर नागरिक संस्था के संस्थापक श्री ओमप्रकाश कावंडिया, श्री अभिषेक तिवारी, श्री विनोद झिरमिरिया, श्री दिनेश शर्मा, श्री पीयूष शर्मा, श्री सुमित चतुर्वेदी, महेश गौड़ आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर श्रीमती सरस्वती देवकृष्ण गौड़ का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया जबकि राष्ट्रीय संयोजक श्री श्रीकिशन जोशी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को पद की शपथ दिलाई।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…