राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन हरयाणा द्वारा ओल्ड एज होम को पहुंचाई राशन सामग्री।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन हरयाणा द्वारा ओल्ड एज होम को पहुंचाई राशन सामग्री।

गुरग्राम, 10 जनवरी 2021। आज 10 जनवरी वार रविवार को विप्र फाउंडेशन गुरुग्राम चैप्टर की टीम द्वारा ओल्ड एज होम सेक्टर 4 गुरुग्राम में हर माह की भांति महीने भर का राशन ओल्ड एज होम की संचालिका सिस्टर को सोपा गया। जैसा कि सर्व विदित है कि विप्र फाउंडेशन की गुरुग्राम इकाई ने ओल्ड एज होम सेक्टर 4, गुरुग्राम को 1 साल के लिए गोद ले रखा है। इस अवसर पर गुरुग्राम जिलाध्यक्ष श्री नरेन्द्र गौड़ ने कहा कि विप्र फाउंडेशन इस तरह के सेवा कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहता है। आज गुरुग्राम की टीम से गुरुग्राम जिलाध्यक्ष श्री नरेन्द्र गौड़, योगेश कौशिक जी, राजेश शर्मा जी, दया चंद वशिष्ठ जी, अनिल अत्रि, एडवोकेट सत्य नारायण शर्मा, सुशील जोशी, संदीप भारद्वाज, विनोद शर्मा मीनू, शिव शंकर भारद्वाज, प्रदीप शर्मा व सुरेश वशिष्ठ जी भी उपस्थित रहे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…