राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

अजमेर में पुष्पवर्षा से हुआ समापन समारोह।

जोनल समाचार

अजमेर 13 नवंबर 2018। विप्र फाउंडेशन की ओर से निकली चैतन्य रथयात्रा का अजमेर पहुँचने पर शानदार स्वागत किया गया। विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष श्यामकृष्ण पारीक के नेतृत्व में यह रथयात्रा बाइक रैली के साथ शहर के मुख्य मार्गों रोडवेज बस स्टैंड, कचहरी रोड, गाँधी भवन, केसरगंज, मदार गेट, चूड़ी बाजार होते हुए नया बाजार चौपड़ पहुंची। यहाँ पर आगामी विधानसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान करने की अपील की गयी और गाय, गीता व गायत्री के संवर्धन और अनुसरण कर जीवन की सार्थकता पर जोर दिया गया। इस समापन समारोह में हर मार्ग पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर रथ के सारथी राष्ट्रीय सचिव विष्णु पारीक, लक्षित पारीक, अंकेश महर्षि के अलावा प्रशांत पारीक, अजमेर जिलाध्यक्ष श्यामकृष्ण पारीक, अनिल पारीक, तरुण पारीक, अनुभव शर्मा, मयंक तिवाड़ी सहित सैंकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…