जयपुर, २३ अप्रैल २०१८। विप्र फ़ाउंडेशन जयपुर ईकाई के पदाधिकारियों ने उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा जी के जयपुर आगमन पर जयपुर स्थित डिग्गी प्लेस में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। सभी पदाधिकारियों ने पुष्पमाला पहना कर उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी, विधायक श्री शंकर लाल शर्मा, विधायक श्री सुरेंद्र पारीक श्री एसडी शर्मा, श्री सुरेश मिश्रा, श्री नटवरशर्मा शर्मा, विप्र फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय मंत्री श्री पवन पारीक एवं बड़ी संख्या में जयपुर के विप्रजन उपस्थित रहे। साथ ही जस्टिस महेशचंद्रा जी शर्मा, केबिनेट मंत्री श्री अरुण जी चतुर्वेदी, देवस्थान विभाग के चेयरमेन श्री एसडी शर्मा जी ओर विप्र फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय मंत्री श्री भरतराम तिवाडी कोलकाता भी शामिल हुये। इसके बाद विप्र बंधुओ ने परशुराम सर्किल, दोलतपूरा, प्रयागपूरा, पावटा,शाहपुरा, कोटपतली आदि जगह भव्य स्वागत के बाद कोटपुतली में सर्वब्राह्मण समाज द्वारा विशाल कार्यक्रम रखा गया। उपमुख्यमंत्री जी उसके बाद खाटू के लिए रवाना हो गये। इस दौरान रस्ते में नीमकाथाना ओर श्री माधोपुर में विप्रों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। खाटू पहुँचने पर श्री पवन जी पुजारी ओर प्रमोद जी शर्मा सहित अनेको जनप्रतिनिधियो ने स्वागत किया। रात्री विश्राम के बाद कल के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सालासर जायेंगे।
उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा जी के जयपुर आगमन पर विफा के पदाधिकारियों ने किया सम्मान
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…