राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

उत्तरी राजस्थान दौरे के समय विफा पदाधिकारियों ने श्रीगंगानगर में भी की जनसभा

श्रीगंगानगर, 1 मई 2018। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय समन्वयक श्री सुशील ओझा, राजस्थान के सह संयोजक श्री विनोद अमन, जोन-1 राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष श्री ताराचन्द सारस्वत, उपाध्यक्ष श्री एल. डी. तावनियाँ, महामंत्री श्री दिनेश दाधीच,  हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष श्री कालूराम शर्मा, जोन-११ पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष श्री सहदेव शर्मा और बीकानेर जिलाध्यक्ष श्री भंवर पुरोहित ने श्रीगंगानगर स्थित मौसम विभाग कार्यालय मार्ग स्थित महर्षि गौत्तम आश्रम भवन में एक जनसभा का आयोजन किया । श्री सुशील ओझा ने इस अवसर पर कहा कि संगठन में ताकत है इसलिए ब्राह्मण समाज को एक अंग बना कर समाज के हिट में कार्य करना चाहिये। श्री ओझा ने कहा कि विप्र फाउण्डेशन ने सिर्फ ७-८ वर्ष की अल्पावधि में विप्र समाज को एक मंच पर लाने का प्रयास किया है और इसमें सफलता भी मिली है। उन्होंने सब विप्रों को विफा से जुड़ने का आह्वान किया। श्री विनोद अमन ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष श्री बनवारीलाल ओझाईया, श्री आर. पी. भरद्वाज, श्री नानूराम पीरगावत, श्री बजरंग ओझा सहित अनेक विप्रगण उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…