उदयपुर, 11 नवंबर 2018। विप्र फाउंडेशन की ओर से राजसमंद निकली चैतन्य रथयात्रा का उदयपुर पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया। विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष के. के. शर्मा के नेतृत्व में यह रथयात्रा शहर के मुख्य मार्गों से जुलुस के रूप में गुजरी। यहाँ पर आगामी विधानसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान करने की अपील की गयी और गाय, गीता व गायत्री के संवर्धन और अनुसरण कर जीवन की सार्थकता पर जोर दिया गया। तत्पश्चात प्रदेश महामंत्री श्री लक्ष्मीकान्त जोशी ने हरि झण्डी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर रथ के सारथी भूपेश चौबीसा ने बताया कि यह रथयात्रा बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डुंगरपुर, प्रतापगढ़ होते हुए कोटा पहुंचेगी। इस अवसर पर हरीश आर्य, राधेश्याम सिखवाल, विजयप्रकाश विपल्वी, भंवरलाल शर्मा, नरेन्द्र नागदा सहित सैंकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
उदयपुर में चैतन्य रथयात्रा का भव्य स्वागत।
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…