राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

कुशलगढ़ विप्र फाउंडेशन द्वारा पूजन एवं तर्पण।

जोनल समाचार
कुशलगढ़ विप्र फाउंडेशन द्वारा पूजन एवं तर्पण।

कुशलगढ़, 17 सितम्बर 2020 । कुशलगढ़ विप्र फाउंडेशन द्वारा कोरोना और अकाल मृत्यु प्राप्त मानव के कल्याणार्थ मठ मंगलेश्वर गंगा धाम नदी के किनारे यज्ञ पूजन एवं तर्पण हेतु आज पंडित हेमेंद्र पंड्या, आवेदन पंड्या, पंडित ठाकुर दिनेश जी परिहार, कांति काका एवं विनोद गुप्ता जी के सादर उपस्थिति में मठ मंगलेश्वर गंगा धाम नदी के किनारे यज्ञ पूजन एवं तर्पण कर अकाल मृत्यु जो कोरोना महामारी से मृत्यु प्राप्त होकर परमपिता परमात्मा में लीन हो गए। उनकी आत्मा की शांति के लिए और पितरों की शांति के लिए एवं जीव मात्र को मोक्ष प्राप्तिके लिए पर्यावरण को खुशहाल बनाने के लिए यह धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुआ। मठ मंगेशकर पुरानी शिव मंदिर के सामने स्थित गंगा नदी पर आयोजित इस कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी, सदस्य और कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…