मालखेड़ा, 10 नवम्बर 2018। दिसंबर में होने वाले मतदान के लिए सर्वसमाज को जागरुक करने और गायत्री, गौ और गीता को और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से जयपुर से शुरू की गई विप्र फाउंडेशन की "चैतन्य जागरुकता रथयात्रा" बस्सी, दौसा, बाँदीकुई, निवला, राजगढ़ होते हुए मालखेड़ा पहुंची। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं और पुरे विप्र समाज ने चैतन्य रथयात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विफा के प्रकल्प संस्कारोदय के अंतर्गत अपनी संस्कृति के अनुरूप गायत्री, गौ और गीता के संवर्धन पर विचार रखे गये। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने अमुल्य वोट देने और उचित कंडीडेट को देने की अपील की गयी। दरीब दो घंटे के ठहराव के बाद इस "चैतन्य जागरुकता रथयात्रा" को सम्मान के साथ विदा किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के जिला पदाधिकारी और अनेक विप्रगण उपस्थित थे।
"चैतन्य जागरुकता रथयात्रा" का विफा मालखेड़ा द्वारा भव्य स्वागत।
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…