जोधपुर, 13 नवंबर 2018। वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन की ओर से श्रीगंगानगर से शुरू होकर हनुमानगढ़, पीलीबंगा, सूरतगढ़, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़ चूरू सादुलपुर सीकर नागौर होती हुई आगामी विधानसभा में शतप्रतिशत मतदान की अलख जगाने के लिये जोधपुर स्थित पावटा के महर्षि दाधीच भवन पहुंची। विप्र फाउंडेशन की ओर से प्रदेश के २८ जिलों में आगामी विधानसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान करने और गाय, गीता व गायत्री के संवर्धन और अनुसरण कर जीवन की सार्थकता के लिए इस यात्रा का आयोजन किया है। रथयात्रा का स्वागत जिलाध्यक्ष अधिवक्ता कैलाश जोशी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस समापन समारोह में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवि शर्मा, वीसीसीआई के अध्यक्ष नवीन जोशी, गणेश पालीवाल, जीतेन्द्र गौड़, लवजीत पारीक, सुभाष पारीक, प्रकाश राणेचा, श्रीकान्त गौड़, रितेश जोशी, आकाश पंचारिया, महेन्द्र गौड़, दीपक पालीवाल, मुरली गौड़, हितेश राणेचा, राजेश गौड़, दिलीप राणेचा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
चैतन्य रथयात्रा का जोधपुर में हुआ समापन।
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…