राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

जमशेदपुर में विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ का ‘मैघ मल्हार सिंझारा महोत्सव’ हर्षोल्लास से संपन्न

जोनल समाचार

सावन की रिमझिम फुहारों में सजा सिंझारा का रंगीन उत्सव

विप्र फाउंडेशन झारखण्ड जोन 6, जमशेदपुर इकाई की महिला प्रकोष्ठ द्वारा 9 अगस्त 2026 को श्री राजस्थान शिव मंदिर, जुगसलाई में भव्य “मैघ मल्हार सिंझारा महोत्सव” का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

राजस्थानी गीत-संगीत, नृत्य, अंताक्षरी, म्यूजिकल चेयर और विशेष “श्रावण सिंझारा क्वीन” प्रतियोगिता ने पूरे आयोजन को उत्साह और उमंग से भर दिया।

विप्र समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर आयोजन की रौनक बढ़ाई और विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार भी जीते। सावन की फुहारों के बीच लजीज राजस्थानी व्यंजनों का आनंद भी सभी ने उठाया।

इस भव्य एवं सफल आयोजन को साकार करने वाली सभी मातृशक्ति को कोटिशः शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…