राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

जहाँ सहयोग की जरुरत वहां विप्र फाउंडेशन हाजिर।

जहाँ सहयोग की जरुरत वहां विप्र फाउंडेशन हाजिर।

भिवण्डी, 10 मई 2020 मुंबई के भिवण्डी क्षेत्र मे विप्र बंधुओ को मदद की आवश्यकता थी। बांसवाड़ा के श्री योगेश जोशी ने विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री महावीरप्रसाद शर्मा को मेसेज भेजा। अध्यक्ष साहेब का दो घन्टे बाद फोन आया कि वहाँ सहायता पहुच गइ है। वहा भाई श्री पवन जी सोती और उनके मित्रो ने जाकर उनको आवश्यक सहयोग प्रदान किया। इसी तरह मैंने अध्यक्ष जी को दुसरे दिन फिर मेसेज भेजा कि कान्दिवली क्षेत्र के लिये तो श्री महावीर जी ने मुझे 9 तारिख रात फोन कर बताया की उन लोगो से बात हुई है, कुछ बन्धु वहा सहायता पहुचा चुके हे। कान्दिवली के बंधुओ की जानकारी बहन तिलोत्तमा जी व विप्र युवा अध्यक्ष हेमेंद्र जी पण्डया ने दी थी। हेमेंद्र जी ने कान्दिवली से पता किया की सहायता कहा से मिली तो जानकारी मे आया की सागवाड़ा के रामसोर निवासी विजय भाई व राजेश जी भट्ट, जय हिन्द होटल परिवार पुराना बस स्टेन्ड परिवार के भानेज ने वहा पहुच कर सहयता पहुचाई, हिम्मत बंधाई व सपोर्ट का आशवासन दिया। कान्दिवली की सूचना कुशलगड निवासी अभिजित जी पण्डया ने मुंबई विप्र बंधुओ तक पहुचाई थी। समाज को परिवार मानने की भावना से जिले मे विप्र फाउण्डेशन काम कर रहा है।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…