राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

जोधपुर के श्री रोशन जी बोहरा ने किया मुख्य कार्यालय केशरकुँज का अवलोकन।

जोनल समाचार

कोलकाता, 5 जनवरी 2019। कोलकाता के रॉय स्ट्रीट स्थित विप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के मुख्य कार्यालय में पुष्करणा प्रोफेशनल सोसायटी जोधपुर के अध्यक्ष श्री रोशन जी बोहरा के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री बोहरा विशेष रूप से विप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के मुख्य कार्यालय का अवलोकन करने और पदाधिकारियों से मिलने के लिए पधारे। इस अवसर पर श्री जोशी का अंगवस्त्र ओढ़ा कर एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक श्री सुशील ओझा ने श्री बोहरा जी एवं विसीसीआई के कोलकाता चैप्टर के पदाधिकारियों का परिचय कराया और विसीसीआई के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुधीर व्यास ने विसीसीआई के उद्देश्यों एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सरंक्षक श्री बनवारीलाल सोती, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री गंगाप्रसाद व्यास, जोन-७ के महामंत्री श्री दिलीप सिखवाल सहित राष्ट्रीय, जोन-७ और राजस्थान ब्राम्हण संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…