राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

जोन-1 युवा प्रकोष्ठ द्वारा खाद्द्य सामग्री वितरित।

जयपुर 27 मार्च 2020। विप्र फाउंडेशन जोन-१ युवा प्रकोष्ठ के जाँबाज़ युवा कार्यकर्ताओ ने कोरोना महामारी के चलते असहाय, गरीब और दहाड़ी मजदूरों की दयनीय स्थिति देखते हुए घर घर जाकर खाद्द्य सामग्री वितरण करने का बीड़ा उठाया। विप्र फाउंडेशन जोन-१ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्री सुनील उदेईया ने बताया की युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण और कर्मठ सदस्यों ने लॉक डाउन के बावजूद निराश्रित लोगों को खाद्य सामग्री के packet सम्मान के साथ बाँटे। श्री अंकित भारद्वाज के नेतृत्व में आज सुबह का अभियान ख़त्म करने के बाद दुबारा शाम मे घर घर जाकर गरीब व ज़रूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री के packet सम्मान के साथ बाँटे। श्री अंकित भारद्वाज ने बताया कि विफा के नवयुवकों ने समर्पित भाव से तन-मन-धन से इस कार्य में लगे हुए है और सुबह शाम का ख्याल किये बिना लगातार सेवा करने में जुटे हुए है। विफ़ा को गर्व हैं ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं पर।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…