राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

झारखंड में विप्र फाउण्डेशन के बैनर तले ब्राह्मणों ने पुजारी हत्या के विरोध में मोमबत्ती मार्च निकाला।

जोनल समाचार
झारखंड में विप्र फाउण्डेशन के बैनर तले ब्राह्मणों ने पुजारी हत्या के विरोध में मोमबत्ती मार्च निकाला।

रामगढ, 12 अक्टूबर 2020 । आज सुभाष चौक, रामगढ़, झारखंड में विप्र फाउण्डेशन के बैनर तले ब्राह्मणों ने मोमबत्ती मार्च निकाल कर विरोध व्यक्त करते हुए दोषियों को फांसी की सजा तथा मृतक के आश्रितों को मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देने की मांग की। करौली, सपोटरा (राजस्थान) में ब्राह्मण पुजारी बाबूलाल को दबंगों ने जमीन कब्जाने के लिए कड़बी मे पेट्रोल डाल कर जिंदा जला दिया था। भगवान् उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं उनके परिवार के लोगों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे। विरोध मार्च मुख्य रूप से विप्र फाउण्डेशन के झारखंड प्रदेश सचिव सह झारखंड प्रदेश जोन 6 सदस्यता प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा कि अगुवाई में रखा गया जिसमें श्री अमरेश गणक, श्री नन्दू शर्मा, श्री संदीप शर्मा, श्री गोकुल शर्मा, श्री दिलीप मिश्रा, श्री महेन्द्र दुबे, श्री सुरेन्द्र पान्डे, श्री अनुज तिवारी, श्री विष्णु शर्मा, श्री उदय पान्डे, श्री बबलू दुबे, श्री पंकज शर्मा, श्री अनन्त उपाध्याय, श्री सन्तोष पान्डे, श्री नरेश पान्डे, श्री शुभ झा, श्री अजय शर्मा आदि शामिल थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…