परशुराम कुंड आमंत्रण " रथ यात्रा " प्रथम चरण 8 नवम्बर से।

केंद्रीय समाचार
परशुराम कुंड आमंत्रण " रथ यात्रा " प्रथम चरण 8 नवम्बर से।

परशुराम कुंड आमंत्रण " रथ यात्रा "
प्रथम चरण 8 नवम्बर से-
*विप्र फाउंडेशन* की *रथ यात्रा* के *प्रथम चरण* के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।
रथ का नाम *अमृत भारत रथ* होगा और यात्रा का नाम *परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा*। प्रथम चरण *8 नवंबर* से *8 जनवरी* दो महीनों का होगा।
इस दौरान यह यात्रा *तामिलनाडू, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और राजस्थान* सहित सात राज्यों में आमजन को *पीले चावल* बांट कर *परशुराम कुंड आने का आमंत्रण* देगी।
यात्रा की अगुवाई *स्वामी चिरंजीवी श्री रामनारायण दास* करेंगे।
यात्रा का मुख्य *उद्देश्य* देश के नागरिकों को *आदि तीर्थ* परशुराम कुंड से *परिचित करवाना* तथा वहां विप्र फाउंडेशन द्वारा प्रतिष्ठित की जाने वाली *51' कांस्य मूर्ति* के प्रकल्प से लोगों को *अवगत* करवाकर उनके *पुण्य लाभ* का मार्ग प्रशस्त करना है।
विप्र फाउंडेशन मुख्यालय
केशर कुंज, 19/1A, रॉय स्ट्रीट
कोलकाता -700 021

और केंद्रीय समाचार

विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विशेष बैठक कोलकाता में संपन्न; देशभर से 150 से अधिक प्रतिनिधि शामिल

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्यनारायण श्रीमाली जी की अध्यक्षता में स्प्रिंग क्लब, कोलकाता में हुई विशेष बैठक में देशभर से…

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…