श्री परशुराम ज्ञानपीठ — शिक्षा, संस्कार और सामर्थ्य का केंद्र
जयपुर स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस एंड रिसर्च के रूप में श्री परशुराम ज्ञानपीठ शिक्षा और शोध के क्षेत्र में एक सशक्त पहल है।
यहाँ कन्या छात्रावास, IAS/RAS कोचिंग, कौशल विकास केंद्र, वैदिक अनुसंधान एवं अतिथि गृह जैसी सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और कौशल विकास के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और प्रतिभा को नई दिशा देने का संकल्प है।
शिक्षा से सामर्थ्य, सामर्थ्य से राष्ट्र निर्माण।
