राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

पर्यावरण को लेकर विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ सिरोही की पहल "स्वच्छ पर्यावरण सुरक्षित जीवन"।

सिरोही, 7 अगस्त 2018। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष श्री रवि शर्मा ने जिले की कार्यकारणी को पर्यावरण हित में "एक पौधा नेक जीवन" का नारा देते हुए इस पहल को अभियान के रूप में चलाने के निर्देश दिये। श्री शर्मा के अनुसार पर्यावरण को लेकर इसके हित में सभी को अहम भागीदारी निभानी चाहिए। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे जिले में कार्यकारणी सदस्यों द्वारा इस अभियान में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया जायेगा और अधिकाधिक संख्या में किया जायेगा। इसी कड़ी में आज आबूरोड और गांव में विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के जिला सचिव श्री निरंजन राजपुरोहित के नेतत्व में पौधरोपण के कार्यक्रम की शुरुआत की गयी जिसमे प्रकृति हित में स्वयं की भागीदारी को निष्ठा पूर्वक निभाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर कार्यक्रम कि शुरुआत राजपुरोहित छात्रावास आबूरोड एवं गांव "ओर" से कि गई। साथ ही जिले के तहसील टीमो का भी उपरोक्त कार्यक्रम हेतु आह्वान किया गया। इस कार्यक्रम में अमित शर्मा, करण राजपुरोहित, गोपाल मिश्रा,हितेश मिश्रा, निखिल जोशी, दुर्गेश शर्मा, हर्षित शर्मा, पुनीत जोशी आदि अनेक युवा मौजूद थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…