राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

बीकानेर में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्री भँवर पुरोहित का युवाओं ने किया स्वागत, भावी योजनाओं पर चर्चा

जोनल समाचार

बीकानेर 27 फरवरी 2019। गुड़गांव में आयोजित विप्र फाउंडेशन केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बीकानेर जिलाध्यक्ष श्री भंवर पुरोहित को पदोन्नत करते हुए विप्र फाउंडेशन जोन-1B का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करने पर बीकानेर के कार्यकर्ताओं द्वारा आज चित्रा भवन में श्री नंदकिशोर गालरिया की अध्यक्षता में  नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्री भँवर जी पुरोहित का माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत अभिनदंन किया गया। विफा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू पारीक क्रोनीया ने कहा कि यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बीकानेर जिले को दी गई है, ये गौरवपूर्ण विषय है। जिलाध्यक्ष के नाते श्री भँवर पुरोहित ने बीकानेर शहर में शानदार कार्य कर अमिट छाप छोड़ी है। पूरे प्रदेशभर में प्रतिनिधित्व करें इस हेतु सभी युवा साथियो की और से शुभकामनाएं। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्री भँवर पुरोहित ने कहा कि प्रदेश में संगठन की रीति नीति को आगे बढाने का काम किया जाएगा। पुरोहित ने कहा कि विप्र समाज को शिक्षित और रोजगाराऩमुखी करने के लिए युवाओं में जागृति लाने का काम किया जाएगा, सभी जिलों में प्रवास कर संगठन मजबूती प्रदान करेंगे और आज के कार्यक्रम के लिए सभी युवा साथियों का आभार व्यक्त किया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…