इस अवसर पर RAS परीक्षा में 54 अभ्यर्थियों के चयन की गौरवपूर्ण उपलब्धि का उत्सव मनाया गया, जो ज्ञानपीठ की उत्कृष्ट मार्गदर्शन परंपरा का प्रमाण है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।
कार्यक्रम में भगवान श्री परशुराम की महाआरती कर समस्त समाज की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की गई।
इस गरिमामय आयोजन में सिविल लाइंस से विधायक एवं विप्र फाउंडेशन के संरक्षक श्री गोपाल शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एस.एन. श्रीमाली (मुंबई), क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र हर्ष, श्री विनोद अमन, श्री विमलेश शर्मा, श्री रामगोपाल शर्मा, राष्ट्रीय सचिव श्री अजय पारीक, सह कोषाध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री पवन नटराज, श्री राहुल पांडेय, कोटा जोन अध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी, भरतपुर जोन युवा प्रदेशाध्यक्ष श्री अनुपम तिवाड़ी, श्री मान प्रकाश शर्मा, श्री पंकज शर्मा, श्री हितेश शर्मा, श्री अनिल शर्मा, श्री संपति मिश्रा, श्रीमती रंजीता गोस्वामी, श्रीमती नीलू शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु-भगिनी एवं ज्ञानपीठ के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विप्र फाउंडेशन समाज के सर्वांगीण विकास एवं प्रतिभाओं के उत्थान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।