राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

भगवान श्री परशुराम के एक विशिष्ट चित्र का जयपुर में भी हुआ अनावरण।

जोनल समाचार

जयपुर, 29 मार्च 2019। जयपुर के विश्वविख्यात श्री गोविन्ददेव जी मन्दिर में पुज्य श्री मानस गोस्वामी जी के कर-कमलों से श्री विष्णु के अवतार, राज-राजेश्वर चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम के एक विशिष्ट चित्र का अनावरण कर पूजन किया गया। मुख्य आयोजन श्रीजगन्नाथपुरी मन्दिर प्रांगण में ओड़िशा जोन-१० के प्रदेशाध्यक्ष श्री रामअवतार शर्मा व महामंत्री श्री दिनेश जोशी की अगुवाई में सदस्यों द्वारा प्रभु के दिव्य स्वरूप को उदघाटित करवाया गया। जयपुर में इस अवसर पर राष्ट्रीय पदाधिकारिवृन्द में राष्ट्रीय महामंत्री श्री पवन पारीक, राष्ट्रीय मंत्री श्री विनोद अमन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री विमलेश शर्मा, श्री माधव शर्मा, श्री सुनील शर्मा व जोनल पदाधिकारिवृन्द में जोन-१ के प्रदेशाध्यक्ष श्री देवीशंकर शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री सतीश चन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री राजेश कर्नल, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष श्री केदार शर्मा, श्री सन्तोष नवहाल, श्री रजनीकान्त भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…