राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, कोलकाता की बैठक संपन्न।

जोनल समाचार

कोलकाता,23 नवम्बर 2019। कोलकाता के रॉय स्ट्रीट स्थित केशर कुँज के बोर्ड रूम में विप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, कोलकाता चैप्टर के बोर्ड मेम्बर की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चैप्टर के अध्यक्ष श्री अशोक पुरोहित, CS ने की एवं संचालन चैप्टर के सचिव युवा उद्यमी श्री योगेश तिवाड़ी ने किया। बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। जैसे कि आगामी एक माह में 150 लोगों को चैप्टर से जोड़ने, एक सेमिनार आयोजित करने सहित सदस्यता, कार्यक्रम, IT, वित्त आदि 5 उप समितियों का निर्माण करने जैसे महत्ती निर्णय लिये गये। श्री पवन बुवानिया, श्री हरिप्रसाद शर्मा, श्री आनन्द चौबे, श्री दिलीप सिखवाल, श्री गिरीश शर्मा, श्री महेश जोशी, श्री ठाकुर व्यास ने चैप्टर विस्तार हेतु अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में श्री सुशील ओझा की विशेष उपस्थिति रही। इस मौके पर न्यूज बुलेटिन भी लॉन्च किया गया। चैप्टर के अध्यक्ष श्री अशोक पुरोहित ने बताया कि आगामी 14 दिसम्बर को एक व्यावसायिक गोष्ठी आयोजित की जायेगी जिसमें बदलते परिवेश और व्यापार के नये अवसर विषय पर व्याख्यान होगा।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…