राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज कोलकाता चैप्टर की ओर से इम्युनिटी सेमिनार।

कोलकाता, 30 अप्रैल 2020। आज विप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज कोलकाता चैप्टर की ओर से The Key to Build Immunity विषय पर एक सार्थक कार्यक्रम आयोजित किया गया। देश के विख्यात न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन श्री करण कक्कड़ ने शानदार टिप्स बतायी। जूम एप्प पर आयोजित इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में 75 लोगों ने लाइव हिस्सा लिया व प्रश्न पूछे। कार्यक्रम की PPT जन जन के उपयोग हेतु प्रेषित की गयी। विसीसीआई के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अमित शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। विसीसीआई के कोलकाता चैप्टर के अध्यक्ष CS अशोक पुरोहित ने स्वागत व महामंत्री श्री योगेश तिवाड़ी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कॉन्फ़्रेंस के दौरान संस्थापक संयोजक श्री सुशील ओझा, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महावीरप्रसाद शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव सीए डॉ सुनील शर्मा, श्री भरतराम तिवारी, श्री पवन पारीक, राष्ट्रीय सचिव श्री रामस्वरूप जोशी भी जुड़े रहे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…