राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फांउडेशन नवयुवक मंडल के तत्वावधान मे जीवन प्रबंधन विषय पर सेमिनार का आयोजन।

जोनल समाचार

सूरत, 26 जनवरी 2020। विप्र फांउडेशन तथा खांडल विप्र समाज नवयुवक मंडल के तत्वावधान मे "टीम संस्कार" द्वारा विप्र गौरव भवन सारोली सुरत मे जीवन प्रबंधन विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें टीम संस्कार के रघुवीर खंडेलवाल ने फिजिकल फिटनेस, अच्छी आदतें ,व्यसन मुक्ति, अवचेतन मन की शक्ती, नैतिक मूल्य, तथा बेहतर रिश्तों के बारे मे अपने अंदाज मे बेहतरीन तरीक़े से बताया। टीम संस्कार भविष्य मे भी ऐसे कार्यक्रम समाज हित मे निशुल्क करते रहेगी । इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष तुलसी भाई  राजपुरोहित, जिला अध्यक्ष घनश्याम जी  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांवरमल जी  महामंत्री मीठालाल जी, मंत्री श्री पूनम जी खंडेलवाल, मन्त्री श्री दिनेश जी दाधीच, ललित जी दाधीच, सुभाष जी रावल, योगेंद्र जी शर्मा, विनोद जी सारस्वत व अनेक विप्रबंधू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन की महिला प्रकोष्ठ का  भी विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ  जिला अध्यक्ष घनश्याम जी एवं तुलसी भाई ने दीप प्रज्वलित करके की। अंत मे महामंत्री जी ने टीम संस्कार का उनकी सेवा के प्रति आभार जताया एवं भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम करने का आह्वान किया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…