टपारा (रायपुर), 25 मार्च 2020। विप्र फाउंडेशन छतीसगढ़ प्रान्त के प्रदेशाध्यक्ष श्री कचरुप्रासाद शर्मा और प्रदेश महामंत्री श्री चरण शर्मा ने कोरोना वायरस की संक्रामक बीमारी के इलाज के लिए रायपुर विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा और भाटपारा विधायक श्री शिवरतन शर्मा द्वारा १-१ माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने के निर्णय को सराहा गया और उनका आभार जताया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सातवीं बार विधायक बने श्री सत्यनारायण शर्मा ने सर्वप्रथम स्वास्थ्य सेवाओं के निमित अपने एक माह के वेतन को मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने की घोषणा की जबकि शिवरतन शर्मा ने अपने एक माह के वेतन को आपदा राहत कोष के लिए प्रदान करने की घोषणा की। विप्र फाउंडेशन छतीसगढ़ की तरफ से दोनों विधायकों का आभार जताया और इस पुनीत कार्य के अभिनन्दन किया।
विप्र फाउंडेशन का विधायकों के प्रति क्रतज्ञता और अभिनन्दन।
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…