राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन के निवेदन पर राजस्थान के मुख्य सचेतक श्री महेश जोशी द्वारा संज्ञान।

विप्र फाउंडेशन के निवेदन पर राजस्थान के मुख्य सचेतक श्री महेश जोशी द्वारा संज्ञान।

कोलकाता, 13 अप्रैल 2020। राजस्थान विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक श्री महेश जोशी ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कमजोर ब्राम्हण जो ईडब्ल्यूएस के अंतर्गत आते हैं, को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल करने का मुद्दा उठाया है। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री भरतराम तिवाड़ी ने बताया कि श्री महेश जोशी ने अपने अनुरोध के साथ विप्र फाउंडेशन का पत्र संलग्न करके भेजा है। पत्र में कहा गया है ब्राम्हण आर्थिक रूप से कमजोर हैं। जो ब्राह्मण ईडब्ल्यूएस के अंतर्गत आते हैं, उनको सरकार द्वारा मदद के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ना चाहिए। श्री जोशी ने अपने पत्र में विप्र फाउंडेशन का उल्लेख करते हुए लिखा है कि विप्र फाउंडेशन ने सामाजिक सरोकार के तहत प्रदेश भर में चार लाख मास्क जयपुर के कलेक्टर श्री जोगाराम को प्रदान किए हैं। श्री जोशी ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना जोड़ने के लिए केंद्र की स्वीकृति आवश्यक है इसलिए राज्य सरकार को इस आशय की अनुमति के लिए केंद्र को प्रस्ताव प्रेषित करना चाहिए। इससे ब्राह्मणों के अतिरिक्त अन्य ईडब्ल्यूएस पात्रों को भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में जुड़ने का लाभ मिलेगा।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…