राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक श्री सत्यनारायण जी शर्मा का रायगढ़ दौरा।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक श्री सत्यनारायण जी शर्मा का रायगढ़ दौरा।

रायगढ़, 7 अगस्त 2020 । विप्र फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक आदरणीय श्री सत्यनारायण जी शर्मा का आज अल्पकालीन रायगढ़ दौरा रहा। इस अवसर पर रायगढ़ शाखा के अध्यक्ष रामचंद्र जी के निवास पर एक भेंट-वार्ता के रूप में विशिष्टजनों की बैठक रखी गयी। मौके पर रायगढ़ के वरिष्ठ जन श्री आई. पी. शर्मा, श्री बलवीर शर्मा, श्री विजय शर्मा, श्री अजय शर्मा, श्री सुनील दत्त शर्मा, श्री आदित्य शर्मा, श्री नरेश शर्मा एवं अन्य आदरणीय वरिष्ठजनों तथा खरसिया से विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष श्री सुनील शर्मा, श्री छेदी शर्मा, श्री रवि शर्मा, श्री दिनेश शर्मा, श्री राजेश पपली शर्मा इत्यादि ने उनसे प्रत्यक्ष मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन संबंधी रचनात्मक कार्यों की चर्चा की और परम आदरणीय शर्माजी ने सभी विप्र बंधुओं को उनके कार्यों के लिए बधाई दी तथा समाज के लिए सक्रिय रहने की सलाह दी।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…