राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन के 7 दिन में सात लाख मास्क की मुहिम में अजमेर इकाई का योगदान।

अजमेर 2 अप्रैल 2020। विप्र फाउंडेशन जोन-१ की महिला प्रकोष्ठ की अजमेर जिला इकाई ने विफा की मास्क वितरण मुहीम में पूर्ण सहयोग देने का निर्णय लिया है। विप्र फाउंडेशन अजमेर महिला इकाई ने कोरोना से बचाव के लिए अजमेर के मोहल्लों में कामगारों, रिक्शाचालकों और जरूरतमंदों को निशुल्क मास्क प्रदान किया गया। विप्र का देशभर में रामनवमी से हनुमान जयंती तक सात दिनों में सात लाख मास्क निर्माण कर वितरण का लक्ष्य रखा है। संस्था के संस्थापक संयोजक श्री सुशील ओझा ने बताया की इस मुहिम का नेतृत्व सिर्फ महिलाएं ही करेगी राष्ट्रीय प्रभारी दिल्ली की श्रीमती चंद्रकांता पुरोहित ने बताया कि हम औरों से कोरोना से जूझ रही मानवता को राहत देने के लिए एक महिला एक समाज अभियान चलाएंगे विप्र फाउंडेशन की सभी इकाइयों से इस मुहिम में सहयोग करने का आह्वान करते हुए श्रीमती चंद्रकांता पुरोहित ने बताया कि सभी शहरों में मुहिम कोऑर्डिनेटर युक्ति नियुक्ति किया गया है।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…